पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्याग, सेवा और परिश्रम में ही सफलता : थॉनटन

त्याग, सेवा और परिश्रम में ही सफलता : थॉनटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और सुनिश्चित विकास के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। बिशप्स स्कूल ने शिक्षण सेवा की यात्रा के 24 साल में इस मूलमंत्र को चरितार्थ कर दिखाया है। मुझे गर्व है कि आज मैं इसी स्कूल के 24वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहा हूं, जहां वर्ष 1997 से 2001 तक प्रिंसिपल के रूप में सेवा देने का मौका मिला था। यह बातें वेस्टकॉट ग्रुप स्कूल के सेक्रटरी बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल आरआइ थॉनटन ने कही।

शनिवार को वे बिशप्स स्कूल ओल्ड एचबी रोड के 24 वें स्थापना दिवस पर थैंक्स गिविंग सर्विस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अवसर 24 साल की उपलब्धि का संस्मरण और 25 साल अर्थात सिल्वर जुबली वर्ष की तैयारी की शुरुआत है। कहा कि यह स्कूल हॉली क्रॉस (पवित्र क्रूस) को समर्पित है। क्रूस त्याग, सेवा, आशा, कठिन परिश्रम, आनंद और विजय का प्रतीक है। सीएनआई डायसेसन सेंटेनरी वर्ष 1990 में राइट रेव्ह जेडजे तेरोम द्वारा स्थापित बिशप्स स्कूल के विद्या के मंदिर में आज लगभग 1800 छात्र अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने में लगे हैं।

कार्यक्रम में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम की प्रिंसिपल एन जैकब, बिशप्स वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा की प्रिंसिपल जे एडविन, बिशप्स स्कूल सोयको के प्रिंसिपल विजय शॉ समेत स्कूल के चीफ को-ऑर्डिनेटर्स और स्टाफ शामिल थे। सभी ने प्रिंसिपल एसके ब्राइट को स्थापना दिवस की बधाइयां दी।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल एसके ब्राइट ने कहा हॉली क्रॉस को समर्पित बिशप्स स्कूल में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को स्कूल डे मनाया जाता है। मौके पर बोस्को ब्रीन के नेतृत्व में स्तुति वंदना और भजन हुए। वर्ष 2001 से प्रिंसिपल के रूप में सेवा दे रहीं मिस ब्राइट ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वर्ष 1990 में 456 छात्रों से शुरू इस स्कूल में आज छात्रों की संख्या लगभग 1800 है।

456 छात्रों से शुरू स्कूल में आज 1800 स्टूडेंट्स

एनुएल डे में उपस्थित वेस्टकॉट ग्रुप्स स्कूल के प्रिंसिपल्स।

स्थापना दिवस| बिशप्स स्कूल की गौरवमयी यात्रा के 24 साल पूरे