शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित
रांची. भारतविकास परिषद ने शनिवार को बाल निकेतन हाई स्कूल, बड़गाई में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 10 शिक्षक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सत्येंद्र मल्लिक ने की। मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधांशु वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिन्हा, परिषद के संरक्षक प्रमोद मिश्रा ने सभी को बुके, प्रशस्ति पत्र और धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. जीवाधन प्रसाद, करुणा देवी, सुषमा, त्रिदेव, फागू, अमर, राजकुमार, निशा मोदक, निधि मुंडा, प्रीति और दिवाकर शामिल थे।