- Hindi News
- दिल्ली विवि में एबीवीपी की जीत पर दी बधाई
दिल्ली विवि में एबीवीपी की जीत पर दी बधाई
रांची. दिल्लीयूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में सभी चारों सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का पूरे देश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह युवाओं की भाजपा के प्रति आकर्षण को दर्शाता है। युवाओं का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित दिखता है। उन्हें भारत के विकसित होने की उम्मीद दिखती है। दास के अलावा भाजपा नेता संजय सेठ, संजय जायसवाल, ललन सिंह, सत्येंद्र सिंह गुड्डू और राकेश चौधरी ने भी बधाई दी है। इधर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी चार सीटों पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी हुए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम को जिला स्कूल से शहीद चौक तक विजय जुलूस निकाला।