पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण में अनियमितता

निर्माण में अनियमितता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रलयूनिवर्सिटी के स्थाई कैंपस निर्माण कार्य में करोड़ों के अनियमितता नियुक्तियों में गड़बड़ी की बात सीबीआई जांच में सामने चुकी है। विवि के जिम्मेवारों ने सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) के नियमों की अनदेखी कर, करोड़ों का काम प्रॉपर टेंडर निकाले बगैर चहेते कंपनियों को रेवड़ी की तरह बांट दिया। उन्हीं जिम्मेवारों पर सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी विवि के पूर्व कुलपति प्रो डीटी खटिंग विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) एके गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करेगा। पूर्व कुलपति के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और संघ लोक सेवा आयोग से मांगी है। ओएसडी के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति की मांग की गयीं है। हरी झंडी मिलते ही दोनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

पर्याप्तसबूत के बाद कार्रवाई का निर्णय

पूर्वकुलपति ओएसडी के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं। एजेंसी ने अभियोजन की स्वीकृति के लिए मुख्यालय को लिखा गया था। सीबीआई मुख्यालय ने इसकी अनुमति दे दी थी। उसके बाद प्रो डीटी खटिंग से शिलांग में पूछताछ हुई। फिलहाल खटिंग वहां के केंद्रीय विवि के कुलपति हैं।

> 400 करोड़ की गड़बडिय़ों से संबंधित दस्तावेज सीबीआई को मिले।

> शिलांग में सीयूजे के पूर्व कुलपति से सीबीआई कर चुकी है पूछताछ।

> नियम विरुद्ध तरीके से जिम्मेवारों ने रेवड़ी की तरह बांटे करोड़ों के काम।

कार्रवाई की तैयारी

केस थ्री

केस टू

केस फोर

केस वन

सीबीआई जांच में सामने चुकी हैं कई गड़बड़ियां