पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक नहीं मिला गरीबों का अनाज

अब तक नहीं मिला गरीबों का अनाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणअंचलों में जन वितरण प्रणाली की दुकानों में जमकर राशन की कालाबाजारी जारी है। इसके चलते हजारों बीपीएल परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा। गरीबों के हिस्से का राशन मुंशी, अनाज माफिया बाजार में बेचकर अपनी जेबें भर रहे हैं। राजधानी के रातू, नगड़ी सहित प्रखंडों में रहने वाले हजारों बीपीएल परिवारों को पिछले कई माह से राशन नहीं मिल रहा। हालांकि फाइलों में इनके नाम पर राशन आवंटित भी हो रहा है और बंट भी रहा है। इन ग्रामीणों का कार्ड डीलरों ने अपने कब्जे में रखा है। इससे संबंधित खबर डीबी स्टार ने अपने अंक 5 सितंबर में शीर्षक गरीबों के अनाज पर डाका से प्रकाशित की थी। हालांकि सरकारी अधिकारी अब भी ग्रामीणों के अनाज की हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं। मामले में नगड़ी के कतरपा जराटोली के ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और बीडीओ को भी सौंपा है।

FOLLOW-UP