- Hindi News
- व्यवसायी पवन अग्रवाल की गोली मारकर हत्या
व्यवसायी पवन अग्रवाल की गोली मारकर हत्या
गुरुवारकी रात अपराधियों ने लालपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट जेल रोड निवासी व्यवसायी पवन अग्रवाल की गाेली मारकर हत्या कर दी। पवन पशु आहार का कारोबार करते थे। प्लाजा चौक और अपर बाजार में उनकी दुकानें हैं। अपर बाजार स्थित पीपी ट्रेडर्स में वे खुद बैठते थे। सिटी एसी अनूप बिरथरे ने बताया कि अपराधियों ने पवन के सीने में दो और हाथ में एक गोली मारी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
पवन दुकान बंद करने के बाद घर लौटे। जैसे ही घर का गेट खोलने लगे, इसी बीच दो अपराधी वहां पहुंचे और पवन पर तीन गोलियां दाग दीं। आनन-फानन उन्हें सेंटेबीटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत शहर के सारे थानेदार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पवन की बहन ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को पवन से हाथापाई करते देखा था।
फाइल फोटो