पीएफ कार्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस
हिंदी पखवाड़ा के तहत कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, समापन समारोह में पुरस्कृत हुए विजेता
कर्मचारीभविष्य निधि संगठन में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी विभाग रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. बालेंदु शेखर तिवारी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त समरेंद्र कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हिन्दी में कामकाज को बढ़ावा मिलना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन सहायक आयुक्त एनके राम ने किया।
वार्षिकमूल हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता के विजेता : मनोजकुमार, राम नरेश प्रसाद, राजेश्वर पंडित, जितेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, राजू राम, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार वर्मा, पंकज कुमार, गोपाल प्रसाद सिंह।
पीएफ कार्यालय में एक सितंबर से 15 सितंबर तक चले हिन्दी पखवाड़े के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विचारप्रतियोगिता :दिलीप कुमार, ब्रजेश राम, राजू राम।
निबंधप्रतियोगिता: रिजवानआलम, ब्रजेश कुमार, दिलीप कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, रवींद्र कुमार। टिप्पणएवं आलेखन प्रतियोगिता: शैलेंद्रकुमार सिंह, संतोष कुमार, संतोष कुमार वर्मा, मनोज कुमार अंतर अनुभागीय शील्ड प्रतियोगिता: पेंशन संवितरण अनुभाग।
विजेता हुआ पुरस्कृत
कार्यक्रम में मौजूद पीएफ के कर्मचारी दर्शक।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथिगण।