पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्युक्लियर रिएक्टर सुरक्षित : डॉ. रामकृष्णा

न्युक्लियर रिएक्टर सुरक्षित : डॉ. रामकृष्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआईटी में पेंथन-2014 का समापन, भारत में है 20 रिएक्टर

रिएक्टरफिजिक्स के हेड डॉ. रामकृष्णा ने कहा कि भारत में न्यूक्लियर रिएक्टर सुरक्षित है। क्योंकि एटॉमिक इनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (एआईआरबी) को सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह बोर्ड मानक को शत प्रतिशत पालन करता है। इसलिए दुर्घटना की काफी कम आशंका है। वे सोमवार को बीआईटी में पेंथन-2014 के दूसरे दिन व्याख्यान दे रहे थे। इसका विषय न्युक्लियर सेफ्टी था। उन्होंने कहा कि न्युक्लियर सुरक्षा को लेकर आवाम में कई तरह की भ्रांतियां है, जो निराधार और गलत है। उन्होंने कहा कि देश में 20 न्युक्लियर रिएक्टर है। न्युक्लियर रिएक्टर के क्षमता आधुनिक विकास का मापदंड है। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू और कोर्स कोआर्डिनेटर ने संबंधित विषय पर विचार रखे।

डॉ. रामकृष्णा ने कहा कि भारत में यूरेनियम-235 और प्लेटिनम नहीं है। जबकि थोरियम काफी मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए देश में थोरियम का उपयोग यूरेनियम-235 बनाने के लिए किया जाता है। न्युक्लियर प्लांट भविष्य के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इससे ऊर्जा के अलावा चिकित्सा, आधुनिक इंफ्रास्टक्चर सहित कई क्षेत्रों में कारगर साबित होगा।

देश में नहीं है प्लेटिनम

विद्युत उत्पादन में सहायक

न्युक्लियर रिएक्टर विद्युत उत्पादन में काफी सहायक है। कोल प्लांट और न्युक्लियर प्लांट में काफी समानता है। दोनों के बीच बड़ा अंतर यह है कि कोल प्लांट में भाप निकलता है। जबकि न्युक्लियर प्लांट में भाप नहीं निकलता है।

उॉ. रामकृष्णा के संबोधन को सुनते श्रोतागण।