पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्तों ने पाया प्रसाद, जगराता में गाए माता के भजन

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्तों ने पाया प्रसाद, जगराता में गाए माता के भजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | थड़पखनास्थित हनुमान-दुर्गा मंदिर में सोमवार को महोत्सव में सुबह प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा हुई। मंदिर में राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। दिन के 11 बजे तक पूजा हुई। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शाम में महाआरती हुई। मंदिर में मां दुर्गा, बजरंग बली, साईं बाबा और भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित हैं। दिन के 12 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर भंडारे का प्रसाद पाया। शाम तक श्रद्धालु आकर प्रसाद लेते रहे। सोमवार को माता का जगराता का आयोजन हुआ।