- Hindi News
- पिठौरिया को कृषि पर्यटन गांव के रूप में विकसित करेगा ट्रस्ट
पिठौरिया को कृषि पर्यटन गांव के रूप में विकसित करेगा ट्रस्ट
रांची | वैश्यसर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट ने कांके के पिठौरिया को प्रथम कृषि पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए गोद लिया है। इसके लिए 12 फरवरी को पिठौरिया कृषि पर्यटन ग्राम विकास मिशन परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए युवा समिति, प्रबंधन समिति और ग्राम विकास महिला समिति का गठन किया गया है। युवा समिति के संयोजक अजित साहू और गोविंद रजक होंगे।