- Hindi News
- चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने एमआर के घर से बच्ची को मुक्त कराया
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने एमआर के घर से बच्ची को मुक्त कराया
रांची | निवारणपुरस्थित एक अपार्टमेंट में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव वाणी भूषण के घर से बाल मजदूर रुपाली कुमारी को मुक्त कराया गया है। रुपाली की उम्र नौ साल है। उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर राजधानी के एक अनाथ आश्रम में रखा गया है। इस संबंध में कमेटी की सदस्य मीरा मिश्रा ने कहा कि बच्ची ने अपने बयान में कहा है कि एमआर उसे चार साल से अपने घर में रखकर काम करवाता था। काम ठीक से नहीं करने पर बेल्ट से मारता था। बासी खाना देता था। जबकि उसकी नानी हाजीपुर से यहां पढ़ने के लिए भेजी थी।