पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा प्रसाद वास्तु विद्या विशारद और गोल्ड मेडल से सम्मानित

दुर्गा प्रसाद वास्तु विद्या विशारद और गोल्ड मेडल से सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बिष्टुपुरराम मंदिर जमशेदपुर में तीन दिनों से सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर ‘कैसर’ द्वारा आयोजित 23वां एशियन एस्ट्रोलॉजर कॉन्फ्रेंस 2015 का रविवार को समापन हुआ। रांची के ज्योतिष दुर्गा प्रसाद गुप्ता को गोल्ड मेडल और वास्तु विद्या विशारद देकर सम्मानित किया गया। गुप्ता ने भास्कर से कहा कि घर का वास्तु घर के सदस्य के स्वास्थ्य, नौकरी और व्यापार को प्रभावित करता है। घर के निर्माण के समय वास्तु का ध्यान रखना अतिआवश्यक है। जैसे दक्षिण-पश्चिम कोण में मुख्य द्वार, बोरिंग और सेप्टिक टैंक नहीं होना चाहिए। इससे घर में कलह, महिलाओं और घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।