पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं खूंटी सीएस : संघ

कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं खूंटी सीएस : संघ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडचिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ खूंटी शाखा की बैठक पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई। पूनम देवी ने कहा कि खूंटी सिविल सर्जन की ओर से नियमित और अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। प्रतिनियुक्ति पर रोक के बाद भी कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति हो रही है। सीएस कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। ऐसे में अब वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में पुष्पा पासी, प्रमिला कच्छप, विंदु कुमारी, पूनम देवी, महेश प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।