17 से लगान जमा करने के लिए विशेष कैंप
रांची | जिलेमें 17 से 19 फरवरी तक एकबार फिर से लगान जमा करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। यह आदेश उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी तहसील कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद रहें और लगान जमा करें। चौबे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में चल रही विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस क्रम में मनरेगा,ऑनलाइन दाखिल खारिज, बायो मीट्रिक जन वितरण प्रणाली, वृद्धा पेंशन, निर्वाचन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।