पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोलियम व्यवसायियों को आर्म्स का लाइसेंस मिले : रवि

पेट्रोलियम व्यवसायियों को आर्म्स का लाइसेंस मिले : रवि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| झारखंडचैंबर ऑफ कॉमर्स की पेट्रोलियम उप समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के कार्यालयों पर दो-दो की संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाए। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिकों को सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस जारी किए जाएं। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर हाल के दिनों में हुई लूट की घटनाओं को लेकर सोमवार को उपसमिति की बैठक डॉ. रवि भट्ट की अध्यक्षता में चैंबर सभागार में हुईं।

बैठक में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसी में लूट की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. भट्ट ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को घटनाओं की जानकारी मिल चुकी है। सीएम ने अधिकारियों को अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी साथ हुई वार्ता के बाद डीजीपी राजीव कुमार के आग्रह पर रांची पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने के साथ पेट्रोल पंप खोल दिए। डॉ. भट्ट ने डीजीपी और मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि रांची के सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिकों समेत शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाइयों, जिन्होंने आर्म्स के लिए आवेदन दिए हैं उनकी जांच पड़ताल कर जल्द से जल्द लाइसेंस निर्गत कर दिए जाएं। बैठक में चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी, महासचिव पवन शर्मा, किशोर मंत्री, शशांक भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया भी उपस्थित थे।

चैंबर सभागार में हुई उपसमिति की बैठक।