पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी छात्रों को अलॉट हुए हॉस्टल

पीजी छात्रों को अलॉट हुए हॉस्टल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिम्समें सोमवार को पीजी छात्रों को हॉस्टल अलॉट किया गया। मौके पर मजिस्ट्रेट संजीव लाल, रिम्स निदेशक डॉ. एसके चौधरी, डॉ. कृष्ण मुरारी और डॉ. जनार्दन शर्मा उपस्थित थे। पहले शेष बचे 15 पीजी छात्रों को हॉस्टल अलॉट किया गया। इस क्रम में हॉस्टल नंबर एक, दो और तीन में रहनेवाले पीजी छात्रों को बुलाकर हॉस्टल नंबर पांच के लिए लॉटरी निकाली गई। कुल 213 पीजी छात्रों को हॉस्टल अलॉट किया जा चुका है। अब तक 66 कमरों में अवैध कब्जा पाया गया। सभी को खाली कराया जा रहा है। मंगलवार को 55 हाउस सर्जन और 40 इंटर्न को कमरे अलॉट किए जाएंगे।

छात्राओं के कमरे होंगे रिअॅलाट

पीजीछात्राओं के हॉस्टल के कमरे भी रिअॅलाट किए जाएंगेा। पीजी छात्रों के कमरे अलॉट होने के बाद पूरी लिस्ट को कंबाइंड किया जाएगा। फाइनल लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगेगी, उसके बाद छात्राओं के कमरों का अलॉटमेंट शुरू किया जाएगा।

^एमबीबीएस छात्रों के कमरों के रिअलॉटमेंट की तिथि दो दिन बाद निकलेगी। छात्राओं को भी कमरे के लिए आवेदन करना होगा। यूजी छात्रों को अलॉटमेंट लॉटरी की सूचना भेजी जाएगी। डॉ.एसके चौधरी, निदेशक, रिम्स

आरोग्य भवन में लिया है शरण

हॉस्टलसे बाहर जाने के आदेश के बाद पीड़ित ग्रुप के काफी छात्र आरोग्य भवन में रह रहे हैं। रिम्स जैसे बड़े सिंगल कमरे और खुले माहौल की जगह यहां छात्रों को एक हॉल मिला है। सभी एक साथ उसी कमरे में रह रहे हैं।

स्टूडेंट की मौजूदगी में हुआ हॉस्टल का अलॉटमेंट।