- Hindi News
- अंजुमन इस्लामिया रांची के हदफ 2015 कार्यक्रम के तहत मौलाना आजाद हॉल का हुआ उद्घाटन
अंजुमन इस्लामिया रांची के हदफ-2015 कार्यक्रम के तहत मौलाना आजाद हॉल का हुआ उद्घाटन
समाजमें समस्याएं बहुत हैं। बोलने-देखने से ये दूर नहीं होगी। इसके लिए समाज को मिलकर काम करना होगा। ये बातें कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने अंजुमन इस्लामिया रांची के कार्यक्रम हदफ-2015 (विजन-2015) के तहत मौलाना आजाद हॉल के उद्घाटन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों का जो अधिकार है वह उन्हें जरूर मिलेगा। हॉल के संबंध में कहा कि जिस व्यक्ति के नाम से हाॅल बना है वह सबके लिए रहनुमा थे। हॉल की चाबी महासचिव मोख्तार अहमद ने मंत्री लुईस मरांडी के हाथों में देकर जनता को समर्पित किया। इससे पूर्व सुबह 10.00 बजे मदरसा के करीब 100 बच्चों द्वारा कुरान का पाठ किया गया। दूसरे सेशन की शुरुआत मुफ्ती सलमान कासमी की तिलावत-ए-कुरआन से हुई। मॉरिशस जामा मस्जिद के पूर्व इमाम मौलाना खुर्शीद अहमद ने लोगों को कुरान पाक का सार बताया। मो. हलीम, रतन लाल साहू, मो. ग्यासुद्दीन उर्फ मुन्ना भाई सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अंजुमन के अध्यक्ष इबरार अहमद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
किताब का हुआ विमोचन
इसअवसर पर मौलाना आजाद के जीवन पर मोहीउद्दीन अहमद द्वारा लिखी मौलाना अबुल कलाम आजाद नामक पुस्तिका का विमोचन मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने किया।
छात्राओं ने पेश किए नात
राईनउर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने नात और स्पीच से लोगों का मन मोहा। उम्मे कुलसुम एंड ग्रुप ने नात पेश की। शमा परवीन एंड ग्रुप ने दुआ। वहीं उज्मा निगार ने अंग्रेजी में दिए अपने भाषण में मौलाना आजाद की कुरबानियों की याद लोगों को दिलाई। मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
सबके लिए रहनुमा थे आजाद : लुईस
मंत्री को चाबी सौंपकर हॉल को किया गया जनता को समर्पित।