विस्थापित मृत लोगों की जांच का निर्देश
रांची | नक्सलाइटऔर सनलाइट के बीच होने वाली हिंसक लड़ाई में विस्थापित हुए मारे गए लोगों को सरकारी मदद के मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट ने मांगी है। सोमवार को सामाजिक परिवर्तन केंद्र द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने गढ़वा डीसी से जांच करने को कहा है।