पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांटा टोली चौक पर जाम से मुक्ति मिले : अरुण खेमका

कांटा टोली चौक पर जाम से मुक्ति मिले : अरुण खेमका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| राजधानीमें बाहरी वाहनों के प्रवेश करने का मुख्य केंद्र कांटाटोली चौक है। यहां सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक टेंपो, बस, ट्रक, दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। बगल में ही बस स्टैंड है, जहां से बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों के लिए बसें खुलती हैं। यहां से काफी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। कांटाटोली के आसपास सड़क काफी चौड़ी है, बावजूद इसके चौक पर यातायात पुलिस की उदासीनता से जाम लगाता है। चौक पर यातायात पुलिसकर्मी नजर आते हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली देखकर नहीं लगता कि उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल करना आता है। कई बार तो दोनों साइड से गाड़ियों को आने-जाने का इशारा कर देते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोग सड़क पार नहीं कर पाते। चौक से जानेवाली चारों तरफ की सड़कों के मुहानों को टेंपो स्टेंड और ठेलों के अतिक्रमण से मुक्त कराना जरूरी है।

अरूण खेमका

पंडित रामदेव पांडेय

मीन Pisces

चरित्रबल बढ़ेगा। शत्रु हताश होंगे। धातु और रसायन से फायदा होगा।

कुंभ Aquarius

अनायाससफलता मिलेगी। राजनेताओं से सहयोग मिलेगा। प्रिय भोजना होगा।

मकर Capricorn

गड्‌ढाया पुराना धन मिलेगा। समझौता होगी। कानून से लाभ होगा।

धनु Sagittarius

ईएनटीपीड़ा बढ़ सकती है। कैरियर में सफलता। महिला मित्र से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक Scorpio

आराधनापूजा में भाग लें। परीक्षा में सफलता। मित्र मदद करेंगे।

तुला Libra

फायदेकी गुंजाइश है। शत्रु हावी होंगे। स्वप्न से भी परेशान हो सकते हैं।

कन्या Virgo

पूर्वसे लाभ। गृहनी को लाभ। छात्रों के लिए उचित अवसर मिलनेवाला है।

सिंह Leo

अवसरवादिता का लाभ मित्र लेंगे। बड़ी खरीदारी होगी। लाल वस्तु से फायदा।

कर्क Cancer

शरीरपीड़ा, उलझन और लेनदेन में होशियार रहिए। दूध दान करें।

मिथुन Gemini

आर्थिकउन्नति। रोजगार के साधन बढ़ेंगे। प्रेम संबंध में प्रगति होगी।

वृष Taurus

पूरीतरह सावधानी बरतें। आरोप-प्रत्यारोप से सावधान। धोखा होगा।

मेष Arise

परिजनोंकी चिंता। अपनों के प्रति खर्च बढ़ेगा। जरूरतमंदांे काे कपड़ा दें।