पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह निबंधन में फीस से ज्यादा लेते हैं चढ़ावा

विवाह निबंधन में फीस से ज्यादा लेते हैं चढ़ावा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| राज्यमें विवाह निबंधन के लिए फीस के साथ घूस के लिए अलग से राशि चुकानी पड़ती है। कचहरी चौक स्थित मैरेज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खुलेआम घूस लिया जाता है। हर आवेदक से 500 रुपए ज्यादा लिए जाते हंै। आम लोगों को फीस के बारे में तो पता होता है, और ही उन्हें फीस की रसीद मिलती है। इसलिए फॉर्म जमा करते समय क्लर्क द्वारा जो रकम मांगी जाती है, लोग उतनी ही राशि उन्हें दे देते हैं। अगर कोई पूछताछ करता है, तो क्लर्क 500 रुपए स्टेशनरी खर्च बताकर टाल देते हैं। जबकि आवेदक को अपने ही खर्च से सारे कागजात जमा करने होते हैं। लोगों का कहना है कि दलालों के चंगुल से निकलने के लिए वे खुद ही काउंटर पर आवेदन जमा करते हैं। लेकिन यहां भी खुलेआम ज्यादा पैसा लिया जा रहा है।