- Hindi News
- फुटपाथ के निर्माण पर केंद्र से मांगा जवाब
फुटपाथ के निर्माण पर केंद्र से मांगा जवाब
रांची| झारखंडहाईकोर्ट ने सड़कों पर फुटपाथ के निर्माण पर नोटिस जारी कर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ में हरेंद्र कुमार सिंह की जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। याचिका में बताया गया है कि राजधानी की अधिकांश सड़कों पर फुटपाथ नहीं हैं। इससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है। सड़क दुर्घटना के सबसे अधिक शिकार पैदल चलने वाले ही होते हैं। फुटपाथ नहीं होने के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर चलना उनके लिए खतरनाक हो गया है। इस समस्या के निदान के लिए कोर्ट समुचित आदेश पारित करे।