- Hindi News
- सड़क पर खुदाई से प्रभावित होती है बीएसएनएल की सेवा : जीएम
सड़क पर खुदाई से प्रभावित होती है बीएसएनएल की सेवा : जीएम
बीएसएनएलके विशेष महाप्रबंधक सुजीत कुमार का कहना है कि शहर के विस्तारीकरण का सबसे बुरा प्रभाव बीएसएनएल की संचार व्यवस्था पर पड़ता है। वे बुधवार को चैंबर की संचार उप समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक किशोर मंत्री की अध्यक्षता में हुई। सुजीत कुमार ने कहा कि कुछ विभाग साल भर सड़क की खुदाई कराते हैं। चैंबर और बीएसएनएल पीडब्ल्यूडी से आग्रह करें कि सड़क काटने का कार्य मैनुअली कराया जाए। मशीन से केबल कट जाते हैं।
रेडियो लिंक से जुड़ रहा है बीएसएनएल, बढ़ेगी क्षमता
महाप्रबंधनने बताया कि बीएसएनएल को रेडियो लिंक से जोड़ा जा रहा है। रेडियो लिंक से जुड़ने के बाद बीएसएनएल की सेवा में अप्रत्याशित सुधार मिलेगा। बीएसएनएल की टेलीफोन सेवा, ब्राडबैंड सेवा, मोबाइल सेवा और वाईमैक्स सेवा को जल्द अपडेट किया जाएगा।