पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोशन 82 का , पोस्टिंग हुआ केवल तीन का

प्रमोशन 82 का , पोस्टिंग हुआ केवल तीन का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने दो सप्ताह बाद भी सचिवालय सेवा के 79 उप सचिव और अवर सचिवों की पोस्टिंग नहीं की है। इससे कई अफसरों में रोष है। नव प्रोन्नत ये अधिकारी पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टिंग नहीं होने कारण इनलोगों को प्रमोशन वेतनआदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 29 जनवरी को 22 अवर सचिव को उप सचिव रैंक में और 30 जनवरी को 60 प्रशाखा पदाधिकारी को अवर सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई थी। इसमें केवल तीन उप सचिव विजय कुमार दत्त, सुनील कुमार सिन्हा तथा श्यामनंदन प्रसाद सिन्हा की पोस्टिंग हुई। ये भी 31 जनवरी को रिटायर हो गए। बाकी सभी अब तक वेटिंग फॉर पोस्टिंग की आस में हैं।

इन्हें मिली है उप सचिव पर प्रोन्नति

29जनवरी को जारी अधिसूचना में असीम कुमार सरखेल, राजेंद्र शर्मा, वाल्टर कुजूर, सुनील कुमार सिन्हा, कैलाशपति प्रसाद श्रीवास्तव, आलोक कुमार, सीमा बनर्जी, अर्जुन कुमार, अर्जुन कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिन्हा, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजदेव सहाय, अलखदेव प्रसाद, मदन मोहन त्रिपाठी, डा शेष नारायण सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, वैद्यनाथ झा, योगेंद्र दूबे, को उप सचिव में प्रोन्नति मिली है।