नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास
रांची| नगरविकास मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को वार्ड नंबर 37 के गंगा नगर, कृष्णा नगर और जमुना नगर को जोड़ने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस रोड की लंबाई 15700 फीट है। सिंह ने कहा कि सरकार शहर की हरेक बस्ती में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निर्माण कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी हो तो इसकी शिकायत करें। मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, निगम सीईओ ओमप्रकाश साह, वार्ड 37 के पार्षद अरुण कुमार झा सहित गई गणमान्य लोग उपस्थित थे।