8 साल बाद पहुंची पत्नी ने मांगा हक
रांची| एकसरकारी कर्मचारी की प|ी शादी के बाद कहीं चली गई थी। आठ साल तक उनका कोई अता पता नहीं था। इस बीच कर्मचारी ने दूसरी शादी की और एक साल बाद उन्हें सरकारी नौकरी मिली। उसके बाद पहली प|ी वापस आई और कर्मचारी के वेतन अन्य सुविधाओं में अपना हक मांगा। ऐसा मामला बुधवार को राज्य महिला आयोग के समक्ष आया। आयोग की अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी ने बताया कि एक मंत्रालय द्वारा यह केस उनके संज्ञान में पहुंचा।