राजद का सम्मेलन कई शामिल हुए
झारखंड प्रदेश राजद की तरफ से अरगोड़ा के दीपाटोली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न दलों के करीब 200 लोगों ने राजद का दामन थामा। मौके पर राजद महासचिव कैलाश यादव ने आम लोगों से भाजपा,आजसू और जेवीएम जैसी पार्टियों से सावधान रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व कई पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही है। झारखंड में सामाजिक न्याय की सरकार बनाने के लिए राजद को समर्थन करने की अपील की। राजकिशोर सिंह यादव और राशिद भाई ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।