पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू का वॉलेंटियर शपथ ग्रहण समारोह 21 को

आजसू का वॉलेंटियर शपथ ग्रहण समारोह 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. आजसूसुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में शनिवार को केंद्रीय कार्यसमिति की कांके रोड में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि पार्टी द्वारा प्रभात तारा मैदान में 21 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर स्टेट वॉलेंटियर (राज्य स्वयंसेवकों) को शपथ दिलाई जायेगी। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान, सम्मान और पुनर्वास, राज्य के नौ जिलों के 156 बालूघाटों को बाहरी कंपनियों की बंदोबस्ती, कानून व्यवस्था, बिजली पेयजल की समस्या आदि पर चर्चा हुई। बैठक में सुदेश महतो, विधायक कमल किशोर भगत, चंद्रप्रकाश चौधरी, नवीन जायसवाल, प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, मो हसन अंसारी, स्वप्न सिंहदेव तथा बीके चांद समेत अन्य उपस्थित थे।

पार्टीका राजभवन मार्च 24 को : आजसूपार्टी 24 सितंबर को राजभवन मार्च करेगी। इसका नेतृत्व पार्टी सुप्रीमो करेंगे।

आजसू कार्यसमिति की बैठक में सुदेश अन्य।