पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयुक्त सदान संघर्ष मोर्चा का भाजपा में विलय

संयुक्त सदान संघर्ष मोर्चा का भाजपा में विलय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. संयुतसदान संघर्ष मोर्चा का विलय शनिवार को भाजपा में हो गया। कोकर स्थित ग्रांड ऑकेजन बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय की उपस्थिति में मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने विलय की घोषणा की। प्रसाद के साथ सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रसाद ने कहा कि झारखंड में भाजपा ही स्थाई सरकार दे सकती है। मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत माला पहना कर किया। कार्यक्रम में डॉ. सुदेश कुमार साहू, डॉ. राम लाल राय, डॉ. रवि कांत मेहता, डॉ. राम प्रसाद, विमला साहू, जसीना खातून, बेबी देवी, कृष्णा राम, डॉ. रवि कांत मेहता, मनोज सहित अन्य शामिल हुए। उधर भाजपा कार्यालय में ईचागढ़ राज परिवार से जुड़े प्रशांत कुमार आदित्य देव शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने अपने 85 समर्थकों के साथ पूर्व स्पीकर सीपी सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सामाजिक कार्यकर्ता मधु का मामला लटका

भाजपा में शामिल होने के बाद रवींद्र राय के साथ मोर्चा के सदस्य।

पांकी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन त्रिपाठी को भाजपा में शामिल कराने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिपाठी द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाए गए पोस्टर, जिसमें उन्हें पांकी से युवा प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, को लेकर यह निर्णय लिया। इधर शनिवार को मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि वह टिकट को लेकर भाजपा में नहीं आना चाहते। उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की है, पर इसका निर्णय भाजपा आलाकमान करेगा।