मिल रही है धमकी : योगेंद्र
रांची. पूर्वकृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि हजारीबाग रामगढ़ इलाके में उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस की धमकी मिलने लगी है। पुलिस ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग के एसपी एवं उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को हटाया जाए तब भी वहां निष्पक्ष जांच हो सकती है। हजारीबाग एसपी अपने हिसाब से जांच का प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बात सीएम के सामने रखी है।