गोस्सनर कॉलेज में मना हिंदी दिवस
रांची. गोस्सनरकॉलेज के हिंदी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी वाग्वी ने सरस्वती वंदना से की। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके एक्का ने हिंदी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इसकी कद्र करनी होगी, तभी इसका विकास हो सकता है। हिंदी दिवस पर भाषण और काव्य पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में कुमारी वाग्वी प्रथम, चंद्रशेखर द्वितीय, ज्योति दीपा तृतीय स्थान प्राप्त कीं। वहीं काव्य पाठ में सोनल डहगा प्रथम, अमर कुमार द्वितीय और शुभम् जायसवाल ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्रो. प्रशांत गौरव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हराधन ने किया। मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ईआर टुडू, डॉ. जनार्दन प्रसाद, डॉ. पुष्कर नाथ, डॉ. दुखा भगत, डॉ. रामप्रसाद, डॉ. अाशा रानी और डॉ. वर्षा सहित काफी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे।