22वां बाल विज्ञान कांग्रेस दिसंबर में
रांची. 22वांराष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2014 का आयोजन इस बार असम में 27 से 31 दिसंबर के बीच किया जाएगा। इसका विषय मौसम और जलवायु को समझंे होगा। झारखंड के बच्चे भी इसमें हिस्सा ले इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक जॉन पास्कल लकड़ा ने जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि 10 से 17 वर्ष के हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को इसके लिए तैयार किया जाए। इसके तहत दिए गए विषय पर छात्रों को प्रोजेक्ट तैयार कर प्रेजेंटेशन देना होता है। विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय मौसम और जलवायु को समझें के छह उप विषय भी दिए गए हैं। इसमें हमारे चारो ओर के मौसम जलवायु और पर्यावरण प्रणाली, मौसम जलवायु समाज और संस्कृति, मौसम जलवायु और कृषि और मौसम जलवायु और स्वास्थ्य रखा गया है। इन उप विषय में किसी पर भी छात्र अपना प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। 22वें साइंस कांग्रेस के लिए पहले छात्रों का चयन जिला स्तर पर, फिर स्टेट लेबल पर किया जाएगा। चयनित छात्र नेशनल लेबल में हिस्सा ले सकेंगे। गत वर्ष झारखंड से 12 प्रोजेक्ट का चयन 21वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया था।