फ्रैंडली मैच में आईआईएम पराजित
रांची. होटवारस्थित आईआईएम होस्टल कैंपस में शनिवार को एनजीओ युवा की गर्ल्स टीम और आईआईएम के स्टूडेंट्स के बीच फुटबॉल मैच हुआ। इसमें युवा की टीम ने आईआईएम को 9-5 गोल के अंतर से हरा दिया। इस फ्रैंडली मैच के दौरान युवा के फाउंडर फ्रांज गैस्लर भी मौजूद थे। हॉवर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएट फ्रांज ने आईआईएम के स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव बांटे। उन्होंने बताया कि युवा संस्थान रुक्का के आसपास के गांवों में रहने वाली लड़कियों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देती है। फुटबॉल की मदद से बाल विवाह, पलायन को रोकने और लड़कियों को शिक्षित करने का काम भी किया जा रहा है। युवा की फुटबॉल टीम यूएस कप से लेकर स्पेन जाकर फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है।