पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागपुरी गीत पर झूमे स्टूडेंट्स

नागपुरी गीत पर झूमे स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांचीयूनिवर्सिटी के रांची कॉलेज में हिंदी डिपार्टमेंट के तत्वावधान में शनिवार को हिंदी दिवस सह टीचर्स डे का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विविध प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। नागपुरी गीत पर डांस आकर्षण का केंद्र था। इस डांस पर स्टूडेंट्स झूमे। इस दौरान तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं। प्रोग्राम का उदघाटन करते हुए डॉ. उमेश चद्र मेहता ने कहा कि स्टूडेंट्स निर्धारित समय के अंदर कार्य करने की आदत डाल लें तो सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही उन्होंने हिंदी दिवस और शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। पत्रकार दिलीप तेतरवे ने भी विचार रखे। डॉ. एनडी गोस्वामी, डॉ. यशोधरा राठौर, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. राजेश ने विचार रखे। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।