डीईओ 19 को करेंगे समीक्षा
रांची. जिलेके सभी कोटि के हाई स्कूलों की समीक्षा जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचरण मरांडी 19 सितंबर को करेंगे। इसके लिए राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित और अल्पसंख्यक हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बाल कृष्ण उवि में उपस्थित होने का निर्देश मिला है। बैठक में इंस्पायर अवार्ड, बालिका प्रोत्साहन योजना, शिक्षक पुरस्कार, गवर्नेंस, स्कूलों में योगा और आत्मरक्षा प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, विज्ञान कांग्रेस 2014, स्कूलों में तड़ित चालक, अग्निशमन यंत्र, स्कूलों के मासिक व्यय, बॉयोमेट्रिक सिस्टम, मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए कोचिंग सहित अन्य मुद्दों पर समीक्षा होगी।