पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातू रोड से निकलेगी बाबा भोले की बारात

रातू रोड से निकलेगी बाबा भोले की बारात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | पहाड़ीबाबा की बारात रातू रोड कृष्णा नगर कॉलोनी से 17 फरवरी को निकाली जाएगी। इस बार भी बाबा की बारात भव्य होगी। इसमें सात झांकियां शामिल होंगी। दो झांकियां दिल्ली की होगी। बारात की शोभा बैड-बाजा, रजरप्पा से आई शहनाई की टीम, ताशा पार्टी और डांडिया ग्रुप बढ़ाएंगे। बारात में सबसे पहले बाबा का प्रतीक चिह्न त्रिशूल और डमरू होगा। बारात कृष्णा नगर कॉलोनी से निकलकर मेट्रो गली, राणी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, कार्ट सराय रोड, जेजेरोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, गांधी चौक और मारवाड़ी टोला होते हुए आरआर स्पोर्टिंग क्लब पहुंचेगी। यहां दुर्गा मंदिर में बाबा का विवाह संपन्न होगा। बारात की तैयारी में रवि वर्मा, रंजीत राय चौधरी, डीडी श्रीवास्तव, रोहित यादव, शंकर प्रसाद, जगदीश बजाज, शैलेंद्र वर्मा, नवीन पपनेजा सत्येंद्र तिवारी जुटे हैं। ये जानकारी शंकर प्रसाद ने दी।