पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति भावना को जागृत करें : योगेंद्र स्वामी

भक्ति भावना को जागृत करें : योगेंद्र स्वामी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्कॉनकी ओर से मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित रसमय भजन संध्या में सोमवार को कथा वाचक नव योगेंद्र स्वामी ने कहा कि सांसारिक कार्य में रहकर भी व्यक्ति भगवान का नाम ले सकता है। उसे यह सोचना होगा कि वह जो भी काम कर रहा है, सभी भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। अपने अंदर की भक्ति भावना जगानी होगी। चैतन्य शुद्ध कर श्रीकृष्ण को केंद्र में रखकर सभी काम करने होंगे, तभी लोग खुश रह सकते हैं और उनके अंदर शुद्ध चेतना जागृत हो सकती है। योगेंद्र स्वामी ने भक्तों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि भक्त अपने आचार्य के आचरण को देखकर अपने अंदर की भावना को शुद्ध कर सकता है।

इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई, जो मंदिर से होकर ओवरब्रिज तक गई। कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा। 12 फरवरी को मेट्रो गली स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सुबह आठ से दस बजे तक योग्रेंद स्वामी का प्रवचन होगा।

दूसरी ओर, खेलगांव में इस्कॉन के रामभद्र प्रभु ने कहा कि अपने जीवन और आचरण में भागवत गीता में कही गई बातों को ढालनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के चरण से गंगा निकली, जो मोक्षदायिनी और मुख से निकली वाणी भागवत कथा है।