शोकफ कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न
शोकफ कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न
रांची|शोकफके तत्वावधान में एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित कराटे प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। इस शिविर में ब्लेक बैल्ट कराटेकारों ने हिस्सा लिया। शोकफ के मुख्य कराटे प्रशिक्षक मानस सिन्हा ने आगामी कराटे प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया। शिविर के दौरान उत्तीर्ण ब्लैक बेल्ट कराटेकार को बेल्ट प्रदान किया गया। शिविर में सुदीप कुमार, बबलू कुमार, भोला ओहदार सहित तीस कराटेकारों ने भाग लिया।