पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम्रपाली आद्या ग्रुप झारखंड के निवेशकों को करेगा प्रशिक्षित

आम्रपाली आद्या ग्रुप झारखंड के निवेशकों को करेगा प्रशिक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रियलएस्टेट से जुड़े आम्रपाली ग्रुप की सहयोगी कंपनी आम्रपाली आद्या ने झारखंड के निवेशकों को प्रशिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही कंपनी राज्य की लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कराने में अहम भूमिका निभाएगी। ऐसी कंपनियों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने में भी मदद करेगी। यह जानकारी शनिवार को कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि छोटे निवेशक नहीं जानते कि किस कंपनी में कब और कितना निवेश करना चाहिए। झारखंड में 500 लघु कंपनियां हैं, जो स्टॉक एक्सचेंज से संबद्ध होने लायक हैं।