युवाओं को हुनरमंद बनाएगी झारक्राफ्ट
राज्य में आईटीआई की स्थापना और उसके संचालन के लिए झारक्राफ्ट ने शनिवार को एनटीपीसी के साथ करार किया। करार पर एनटीपीसी के कार्यपालक निदेशक आरएस राठी और झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किए। करार के तहत हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी द्वारा सीएसआर के तहत आईटीआई की स्थापना की जानी है और यह कार्य झारक्राफ्ट करेगा।
करार के बाद झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह आईटीआई राज्य की प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा। एनटीपीसी जैसी महार| कंपनी से जुड़ना झारक्राफ्ट के लिए गौरव की बात है। मौके पर उद्योग विभाग के उप सचिव पीपी विद्यार्थी, झारक्राफ्ट के वीसी प्रसाद, बागेश्वर सिंह, पूनम छलिया, मोसिन खातून समेत अधिकारी उपस्थित थे।
एमओयू के दौरान झारक्राफ्ट एनटीपीसी के अधिकारी।