पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर की बाढ़ में फंसे लोगों को तलाशेगी सरकार

कश्मीर की बाढ़ में फंसे लोगों को तलाशेगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर की बाढ़ में फंसे झारखंड के लोगों की तस्वीर राज्य सरकार ने मांगी है, ताकि उनकी तलाश की जा सके। बाढ़ पीड़ितों के परिजनों से सरकार ने डिटेल्स मांगे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बाबत उच्चस्तरीय बैठक की, जिसके बाद कंट्रोल रूम स्थापित किया गया और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए। बैठक के बाद मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने जानकारी दी कि राज्य मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित हो चुका है। वहां का नंबर जारी करते हुए सीएस ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के परिजन इस पर फोन कर डिटेल्स दे सकते हैं तथा कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। बाढ़ पीड़ितों के परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर बाढ़ में फंसे या गुमशुदा लोगों की तस्वीर उपलब्ध करा सकते हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में काम करने गए राज्य सैकड़ों लोग वहां आई बाढ़ में फंसे हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों के परिजन अपने लोगों का हाल जानना चाह रहे हैं। बैठक में प्रधान सचिव जेबी तुबिद, प्रधान सचिव एसके शतपथी, आपदा सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह, पीआरडी सचिव आदि मौजूद थे।

यह है हेल्पलाइन नंबर

बैठक में हेमंत सोरेन ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आए सैलाब की विभीषिका में झारखंड की जनता और सरकार जम्मू एवं कश्मीर के साथ है। मुख्यमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल 25000 कंबल, बड़ी मात्रा में सत्तू और बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाए। इसके अलावा 10 डॉक्टरों की टीम वहां तुरंत भेजी जाए, जो वहां 10 दिन तक रह कर प्रभावित लोगों का इलाज करें। 10 दिन के बाद चिकित्सकों की दूसरी टीम वहां भेजी जाएगी।

कश्मीर जाएगी 10 डॉक्टरों की टीम