गोस्सनर के छात्र ने कर ली खुदकुशी
रांची. गोस्सनरकॉलेज के आईकॉम सेकेंड ईयर के छात्र मयंक कुमार (16) ने शनिवार की शाम फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मयंक लालपुर थाना क्षेत्र के लोहरा कोचा बस्ती के प्रेम गली में प्रभावती देवी के घर में किरायेदार था। वह मूल रूप से गिरिडीह जिले के गांडे गांव का रहनेवाला था। मयंक के साथ उसका बड़ा भाई निकेत कुमार रहता है। उसने ही सबसे पहले अपने भाई को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। निकेत संत जेवियर कालेज में पढ़ता है। मयंक ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में बड़े भाई निकेत ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि शनिवार को वह ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां से लौटा तो देखा उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद है। बाद में अंदर का दृश्य देख सभी कोई भौंचक रह गए।