पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 नवनियुक्त अभ्यर्थी को मिला नियुक्ति पत्र

75 नवनियुक्त अभ्यर्थी को मिला नियुक्ति पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांचीजिला में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में तेजी लाने के लिए 75 लोगों को बहाल किया गया है। इसमें 24 तकनीकी सहायक, 6 लेखा सहायक, 8 कंप्यूटर सहायक और 37 ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को डीसी विनय कुमार चौबे ने शनिवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में नियुक्ति पत्र देते हुए डीसी ने कहा कि मनरेगा भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन में तन और मन से लग कर योजना को धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में रांची जिला अग्रणी रहा है और आगे भी इसे बरकरार रखने की जरूरत है। इस मौके पर डीसी, डीडीसी राहुल कुमार, डीआरडीए के निदेशक राम लखन प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी।