होगी ओएसडी की नियुक्ति
रांची. जैकक्षेत्रीय कार्यालय दुमका में विशेष कार्य पदाधिकारी की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जैक ने विज्ञप्ति जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के साथ 20 सितंबर तक जैक कार्यालय रांची में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को मेल आईडी सेक्रेटरी डॉट जैक 2003 एट रेट जीमेल डॉट कॉम पर मेल करना होगा। इसके लिए प्रति माह 15 हजार रुपए नियत पारिश्रमिक दी जाएगी।