- Hindi News
- एक्सपो की खूिबयां बताने शहर में निकली बाइक रैली
एक्सपो की खूिबयां बताने शहर में निकली बाइक रैली
जूनियरचैंबर इंटरनेशनल द्वारा 18 सितंबर से लगाए जा रहे एक्सपो के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को आयोजकों ने बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल जूनियर चैंबर के सदस्यों ने राजधानी की अलग-अलग सड़कों ने भ्रमण किया और लोगों को मेले का लक्ष्य और कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे स्टॉल के बारे में जानकारी दी। रैली में गौरव माहेश्वरी और अनुभव अग्रवाल के नेतृत्व में अनंत जैन, अनूप अग्रवाल, विजय पटेल, दीपक अग्रवाल, बिमल जेजानी, आनंद धानुका, संजीव तुलस्यान, नारायण मुरारका, प्रदीप सोढ़ानी, अनिल अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, अतुल मोदी, शिवी तनेजा, ऋषि बग्गा, मनीष चितलांगिया, आलोक गोयल, निखिल मोदी, नीरज पोद्दार, गौरव अग्रवाल, सिद्धार्थ चौधरी, विपिन भाला, विनय मंत्री, अश्विनी राजगढ़िया, अभिनव मंत्र आदि शामिल हुए।
बाइक में सवा जूनियर चैंबर के सदस्यों ने राजधानी के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राजधानी के लोगों को एक्सपो-2014 में आने का िनमंत्रण दिया और सभी से सहयोग की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि 23 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में चलनेवाले एक्सपो में इस बार ऑटोजोन और पिंक हैंगर मुख्य आकर्षण होंगे। एक्स्पो के लिए अधिकतर कंपनियों ने स्टॉल बुक करा लिए हैं और तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक्स्पो के लिए गठित सारी कमेटियों के प्रभारी अपनी टीम के सदस्यों के साथ काम कर रहे हैं। पूजा और दीपावली को ध्यान में रख कर वाहनों के विशेष स्टाल्स लगाए जा रहे हैं। सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पहली बार पिंक हैंगर महिलाओं के लिए हैं। इस हैंगर में रांची के अलावा अन्य राज्यों की महिलाओं के स्टॉल्स होंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रभाष जैन ने बताया कि इस बार एक्स्पो 2014 भी भव्य रूप लेगा। आयोजन स्थल की सफाई, सिक्योरिटी, पार्किंग, फूड कोर्ट और मेनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस बार ऑटोजोन और पिंक हैंगर मुख्य आकर्षण