बन्ना को कांग्रेस दे सकती है मंत्री पद
रांची. योगेंद्रसाव के मंत्री पद से त्याग पत्र के बाद उनके स्थान पर जमशेदपुर के विधायक बन्ना गुप्ता के नाम पर पार्टी के भीतर सहमति बन सकती है। योगेंद्र के स्थान पर कांग्रेस किसे मंत्री बनाएगी, के सवाल पर सुखदेव भगत ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी झारखंड विधानसभा स्क्रीनिंग कमेटी 2014 की बैठक चल रही है। हालांकि उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि मंत्री पद के लिए नाम तय करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल जरूर रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो 16 या 17 सितंबर तक इस मामले में फैसला लिए जाने की उम्मीद है।