जीतेंद्र से िमले गिरिनाथ सिंह
रांची. झारखंडप्रदेश राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने शनिवार शाम कांग्रेस नेता भंवर जीतेन्द्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड की चुनावी राजनीति पर चर्चा की। मुलाकात के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने बताया कि झारखंड में भाजपा को रोकना उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा है। इस मुलाकात के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस नेता भंवर जीतेन्द्र सिंह से इस पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजद झारखंड में यूपीए का अभिन्न हिस्सा है और आने वाले चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाए, इसकी कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू कर दी गई है।