- Hindi News
- डॉ. प्रदीप की जमानत के लिए कोहली ने लिए थे 18 लाख रुपए
डॉ. प्रदीप की जमानत के लिए कोहली ने लिए थे 18 लाख रुपए
तारा शाहदेव प्रकरण
रंजीतसिंह कोहली उर्फ रकीबुल ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि वर्ष 2009 के चर्चित दवा घोटाले में फंसे तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार के लिए भी पैरवी की थी। उनकी जमानत के लिए कोहली ने 18 लाख रुपए की डील की थी। डाॅ. प्रदीप से ये पैसे कोहली ने नकद लिए थे। उसने यह भी बताया कि हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता को पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी के आदमी को पेरोल पर छुड़वाने के लिए रािश दी थी। इसका लेखा-जोखा भी उसके घर से मिले रजिस्टर में अंकित है। रकीबुल के ये बयान पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हंै। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस बुधवार को सिविल कोर्ट में केस डायरी सौंपेगी। नामधारी,सुरेश पासवान ने कोहली को दिए थे पैसे : सिटी फ्रंट पेज
कोहली खास लोगों की समस्याओं का चुटकी बजाकर समाधान कर देता था। बदले में वह लाखों वसूलता था। वसूली गई रकम की इंट्री वह अपनी रोकड़ बही में करता था। रकीबुल से संबंधित बड़े खुलासे में फिर से कई जजों के नाम उजागर हुए हैं। उनसे वह पैरवी करता था। साथ ही नकद लेन-देन भी। उसने यह भी कहा है कि जजों से पैरवी के एवज में वसूली गई राशि खुद एकत्रित करता था। बाद में रिटायर जज आईडी मिश्रा रकीबुल के अशोक नगर स्थित आवास पर आते थे और अपना हिस्सा ले जाते थे।
रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल ने तीन आईएफएस के नाम लिए हैं, जिनसे उसने करोड़ों रुपए कमीशन काम कराने के एवज में वसूले। वन विकास निगम के एमडी महेंद्र कर्दम ने एक काम के लिए पांच लाख नकद दिए हैं। गबन के मामले में आरोपी कर्दम ने केस मैनेज करने के लिए पैसे दिए। इस मामले में अभियोजन स्वीकृति आदेश को मैनेज करने के लिए कर्दम ने रकीबुल को पकड़ा था। इसमें तत्कालीन जिला जज आईडी मिश्रा ने पैरवी की थी।