पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामधारी, सुरेश पासवान ने कोहली को दिए थे पैसे

नामधारी, सुरेश पासवान ने कोहली को दिए थे पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल में काम नहीं रही कोहली की तिकड़म

रंजीतसिंह कोहली उर्फ रकीबुल ने पुलिस के सामने कई नए खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि झारखंड विधानसभा के पहले अध्यक्ष पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी, मंत्री सुरेश पासवान और शेरघाटी के जज राजेश ने अपने-अपने आदमियों को सिविल कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगाने के लिए उसे पैसे दिए थे। इसका जिक्र रोकड़ बही में नाम सहित किया हुआ है। उसने बताया है कि सात लोगों की नौकरी के लिए उसने पैरवी की। इसमें इंदर सिंह नामधारी ने विवेक के लिए और मंत्री सुरेश पासवान ने संजीत नामक युवक के लिए पैरवी की थी। उसने कहा कि कोडरमा कोर्ट में एक, चतरा कोर्ट में दो और देवघर कोर्ट में चार लोगों की नौकरी लगवाने के लिए पैरवी की है।

रकीबुल ने पुलिस को यह भी बताया है कि झारखंड के कई जिलों के न्यायिक पदाधिकारियों के पास उसकी पहुंच थी। उसने स्पष्ट कहा कि हाईकोर्ट के सस्पेंड विजिलेंस रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद से मधुर संबंध रहने के कारण न्यायिक पदाधिकारियों के बीच गहरी पैठ हो गई थी। इसी आधार पर वह कोर्ट के काम में आसानी से पैरवी कर लेता था।