मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से
रांची। दक्षिण पूर्व रेल मंडल ने दीपावली और छठ पर्व के मौके पर हटिया से मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार पूजा स्पेशल ट्रेन (02084) 22 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, पांच नवंबर और 12 नवंबर को हटिया से सुबह 8.30 बजे मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए रवाना होगी। वहीं, मुंबई से हटिया के लिए यह स्पेशल ट्रेन (02083) 21 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 4 नवंबर और 11 नवंबर को सीएसटी से रात एक बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर बोगी, 12 स्लीपर, तीन थ्री टियर एसी, पांच जनरल और एक अटैच कोच की बोगियां रहेंगी। स्कूलों में त्योहारी छुट्टियों के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे हर साल पूजा स्पेशल ट्रेन चलाता है।
11 नवंबर तक सुविधा