- Hindi News
- वसूली बंद करें, वरना करेंगे हड़ताल : संघ
वसूली बंद करें, वरना करेंगे हड़ताल : संघ
राजधानीमें सिटी बस बंद होने के बाद ऑटो चालकों ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। ऑटो चालक महासंघ की ओर से मंगलवार को आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी। ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों का जीना मुश्किल कर दिया है। परमिट के नाम पर प्रत्येक माह फिक्सड राशि वसूली जाती है। इसके बाद भी ऑटो चालकों को परेशान किया जाता है। ऑटो चालकों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ज्यादती के चलते कई बार दुर्घटना भी घट रही है। यह पूरा खेल परमिट जारी नहीं किए जाने के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों को परमिट नहीं दिया जाएगा तो महासंघ जोरदार आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक इस मामले पर फैसला नहीं होने पर ऑटो चालक हड़ताल पर चले जाएंगे।
पब्लिक को परेशान करने की पूरी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी। मौके पर ऑटो स्टैंड बनाने, पुराने परमिट को रिन्यूवल करने सहित अन्य मांगें रखी गई। धरना में काफी संख्या में ऑटो चालक शामिल थे।
आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे ऑटो चालक महासंघ के सदस्य।